भोपाल। फर्जी दस्तावेजों के जरिए अदालतों से जमानत लेने वाली महिला रश्मि कश्यप को क्राइम ब्रांच ने कोलार इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अब तक करीब 250 लोगों की जमानत ले चुकी है। फर्जी दस्तावेजों से जमानत लेने के मामले में उसे पहले भी गिरफ्
तार किया जा चुका है, उसके परिवार के अन्य सदस्य भी इसी गोरखधंधे से जुड़े हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फर्जी दस्तावेजों से जमानत लेने के मामले में क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ी कोलार क्षेत्र में रहने वाली रश्मि कश्यप को इसके पहले भी एमपी नगर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमानत लेने के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी महिला ने क्राइम ब्रांच की पूछताछ में खुलासा किया है कि उसके साथ इस गिरोह में कुछ और लोग भी हैं। उसका पति भी आदतन अपराधी है। वह मारपीट के मामले में जेल में बंद है। वहीं महिला की मां लक्ष्मी भी कुछ दिन पहले ही फर्जी दस्तावेजों के सहारे ही जमानत लेने के आरोप में गिरफ्तार हुई थी। क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला भोपाल की जिला अदालत में फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमानत लेने पहुंची है। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
तार किया जा चुका है, उसके परिवार के अन्य सदस्य भी इसी गोरखधंधे से जुड़े हैं।